दीपिका का 8 घंटे वर्कडे बयान चर्चा में, प्रियामणि ने कहा– समझौता भी जरूरी

0
225
Priya Mani Raj (@pillumani) दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

दीपिका ने फिल्म सेट पर 8 घंटे काम करने की मांग रखी है. साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि ने इस मुद्दे पर बोला है कि सबको लचीला होना और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना जरूरी है.

अभिनेत्री राज और डीके निर्देशित सीरीज ‘फैमिली मैन सीजन 3’ में नजर आएगी. उन्होंने दीपिका के बयान पर बात करते हुए बोला, ‘यह हर किसी पर निर्भर करता है. कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हमें ढलना पड़ता है और यह ठीक है. इसके लिए जगह बनानी चाहिए.’

स्पिरिट और कल्कि 2 से दीपिका के बाहर होने की खबर ने बॉलीवुड में खलबली मचा दी है. ऐसा बोला जा रहा है कि मां बनने के बाद उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने का फैसला लिया, जो इन प्रोजेक्ट्स से दूरी की वजह बना. दीपिका ने हालिया इंटरव्यू में कहा कि वह बॉलीवुड में बेहतर काम-जीवन संतुलन चाहती हैं.

दीपिका ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मेरी मांग गलत है. केवल वही समझ सकता है जिसने इस व्यवस्था में काम किया हो. मैं इसे एक स्टार के नजरिए से बोल रही हूं.’ उन्होंने आगे जोड़ा कि हर किसी की काम करने की शैली अलग होती है और अगर कोई एक-दूसरे की जरूरतों को नहीं समझता, तो साथ काम करने की जरूरत नहीं है.’

दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे पुरानी व्यवस्था को चुनौती देने में कोई दिक्कत नहीं. अगर मुझे लगता है कि कुछ बेहतर हो सकता है, तो मैं चुप नहीं रहती, भले ही मुझे आलोचना सहनी पड़े.

एक महिला होने के नाते अगर मैं ऐसा कहती हूं, तो यह मुद्दा बन जाता है. कई पुरुष सुपरस्टार सालों से 8 घंटे काम करते हैं और यह कभी चर्चा में नहीं आया. दीपिका ने यह भी कहा था कि अब समय आ गया है कि महिलाओं के लिए भी फिल्म इंडस्ट्री में समान व्यवस्था बनाई जाए.’

ये भी पढ़े : मेल स्टार्स 8 घंटे ही काम करते हैं, बॉलीवुड में असमानता पर बोली दीपिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here