आदित्य धर के जन्मदिन पर यामी गौतम ने दी दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं

0
120
Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘धुरंधर’ जैसी दमदार फिल्में बनाने वाले चर्चित निर्देशक आदित्य धर गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम ने उन्हें सोशल मीडिया से ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, “काश मेरे पास इतने शब्द होते कि मैं बता पाती कि तुम मेरे लिए कितने खास हो। मेरे प्रिय आदित्य, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

यामी गौतम और आदित्य धर की लव स्टोरी भी काफी रोमांटिक रही है। दोनों ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 4 जून 2021 को बेहद निजी ‘कोइंटिमेट वेडिंग’ में शादी रचाई। यह समारोह सिर्फ परिवार तक सीमित था और हिमाचल प्रदेश में आदित्य के पैतृक घर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

दोनों की पहली मुलाकात फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के सेट पर हुई थी, जिसमें आदित्य धर निर्देशक थे और यामी गौतम मुख्य भूमिका में। यह पेशेवर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आज इस जोड़ी का एक बेटा है, जिसका नाम वेदविद है।

आदित्य धर की करियर यात्रा भी बेहद प्रेरणादायक रही है। उन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया, लेकिन अपने रुझान के मुताबिक रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में स्क्रीनराइटिंग की दिशा अपनाई। आदित्य ने पहले गाने लिखे, जिनमें हॉल-ए-दिल, काबुल एक्सप्रेस और डैडी कूल जैसी फिल्मों के गाने शामिल हैं।

इसके बाद आदित्य ने 2019 में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज़ की, जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिलाया। 2025 में उनकी दूसरी बड़ी रिलीज़ फिल्म धुरंधर थी, जिसने वर्ल्डवाइड दर्शकों के बीच लोकप्रियता और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की।

ये भी पढ़े : रणदीप हुड्डा के घर आई नन्ही परी, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here