ट्रेलर के बाद अब पूरा गाना रिलीज: ‘धुरंधर 2’ का ‘आरी-आरी’ यूट्यूब पर ट्रेंड में

0
40
@TSeries

धुरंधर के पहले पार्ट के गानों की लोकप्रियता के बाद अब धुरंधर द रिवेंज का गाना आरी-आरी रिलीज हुआ और एक घंटे में इसे 4 लाख लोगों ने देख लिया है। इस गाने का कुछ हिस्सा ट्रेलर में सुनाई दिया था।

इस गाने को शाश्वत सचदेव ने म्यूजिक दिया गया है। लिरिक्स इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स के हैं। गाने को नवतेज सिंह रेहल ने गाया है। बता दें कि धुरंधर द रिवेंज का गाना आरी आरी बॉम्बे रॉकर्स के 2000 वाले गाने का रिक्रिएटेड वर्जन है।

आरी-आरी गाने का पूरा वीडियो आ चुका है और लोग फिल्म की कहानी जानने की उत्सकुता में गाना देख रहे हैं। गाने में कुछ खास नहीं रिवील किया गया, पुराने विजुअल्स ही डाले गए हैं। लोग गाने के लिरिक्स पकड़कर फिल्म की थीम से रिलेट कर रहे हैं।

गाने में इंग्लिश में लाइन्स हैं, My Father raised me a Winner, If I kill for my People, It don’t make me a Sinner। यानी मेरे पिता ने मुझे विजेता की तरह पाला है, अगर मैं अपने लोगों के लिए खून बहाऊं तो ये पाप नहीं है। यूट्यूब पर लोग इस लाइन को लिखकर लिट इमोजी बना कर हे हैं। लोग लिख रहे हैं कि ये गाना सुपरहिट होगा।

घिर-घिर बद्दल बरणगें जब तीर मिलन दो रावां दे, बेटर वॉच योर हेड

घिर-घिर बद्दल बरणगें, हुण बदलन रुक्ख हवावां दे,बेटर वॉच योर हेड

आई अक्कां ते आई मेरी सरदरी, आरी आरी आरी

आरी आरी आरी वे तेरी मेरी इक जिंदणी, लै गई लुट जिंद सारी वे तेरी मेरी इक जिंदड़ी

धुरंधर पार्ट वन के सारे गाने चार्टबस्टर्स थे। धुरंधर टाइटल ट्रैक, शरारत, गहरा हआ, कारवां, शरारत, फास्ला, लुट लै गया खूब सुने गए। फास्ला सॉन्ग बहरीन सिंगर फ्लिपेराची ने गाया था। वह हिंट दे चुके हैं कि दूसरे पार्ट में भी दर्शकों को सरप्राइज दे सकते हैं।

ये भी पढ़े : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर आउट: ग्लोबल मिशन और पर्सनल रिवेंज का मिक्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here