आक्रामक खेल का प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने हासिल किया फाइनल का टिकट

0
24

लखनऊ। आरुषी, वर्णिका, अनुष्का, शगुन, शिवानी, अंश, फैज, यशदीप, ऋषभ, करन व रेहान ने प्रथम वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन मेमोरियल जिला बाक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल को दमदार फाइट व बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक बना दिया।

प्रथम वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन मेमोरियल जिला बाक्सिंग चैंपियनशिप

बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाक्सिंग एरिना में आयोजित चैंपियनशिप के दूसरे दिन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक राजीव मिश्रा ने खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की।

आज सेमीफाइनल बाउट्स में खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास के साथ आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। आज बाउट्स की शुरुआत से पहले नसीम कुरैशी (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व दिग्गज बाक्सिंग कोच) के आकस्मिक निधन पर बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ ने शोकसभा आयोजित की जिसमें सभी ने मृतक आत्मा की शांति व परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।

सब जूनियर बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में

50 किग्रा में मॉडर्न अकादमी विनम्र खंड की आरुषी ने सीएमएस स्टेशन रोड की यशस्वी श्री रावत को हराया।
52 किग्रा में एपीएस की वर्णिका मिश्रा ने एपीएस की रेसी को जबकि केडी सिंह बाबू स्टेडियम की अनुष्का शर्मा ने सीएमएस स्टेशन रोड की अलीजा को मात दी।

57 किग्रा में सेंट मैरी की सारा कलाम ने सीएमएस स्टेशन रोड की अंशलीम अमर को हराया, वहीं सीएमएस शालीमार की अपूर्वा दक्ष ने एलपीएस आनंद नगर की अलंकृता सिंह को पराजित किया।

अन्य सेमीफाइनल में 36 किग्रा में सीएमएस स्टेशन रोड की शगुन ने सीएमएस एलडीए की वान्या यादव को, 44 किग्रा में सीएमएस स्टेशन रोड की इशिका अवस्थी ने सीएमएस स्टेशन रोड की ही अंशिका बाजपेयी को, 32 किग्रा में मॉडर्न अकादमी विनम्र खंड – 5 की आरुषी राय ने सीएमएस स्टेशन रोड की रितिका गुप्ता को और 40 किग्रा में सीएमएस स्टेशन रोड की शिवानी पाठक ने सीएमएस स्टेशन रोड की ही विदुषी अवस्थी को मात दी।

सब जूनियर बालक वर्ग के सेमीफाइनल में

42 किग्रा में टीएफसी के अंश ने सीएमएस गोमतीनगर के सन्नी पी सिंह को हराया जबकि सीएमएस स्टेशन रोड के मोहम्मद फैज ने सीएमएस शालीमार के अभिष्ठ राजपूत को हराया।

46 किग्रा में सेंट मैरी के राहत खान ने पुलिस मॉडर्न स्कूल गोमतीनगर के रूद्र को हराया जबकि केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अयान खान ने माडर्न अकादमी विराम खंड के अर्जित सिंह को शिकस्त दी।

बालक जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल में

46 किग्रा में लखनऊ मांटेसरी स्कूल के यशदीप सिंह ने सेंट मैरी के मोहम्मद अम्मार को हराया, वहीं सीबीए के फैय्याज अहमद ने एलपीएस वृंदावन के आरुष पाण्डेय को पराजित किया।

48 किग्रा में पुलिस मॉडर्न स्कूल गोमतीनगर के ऋषभ मौर्या ने कुशाग्र उपाध्याय को हराया। वहीं सीबीए के कृष्णा रावत ने मॉडर्न अकादमी, विराम खंड के अमरीश यादव को मात दी।

50 किग्रा में सीबीए के करन पटेल ने सीबीए के ही दक्ष गोपाल को और सेंट मैरी के रेहान सिद्दीकी ने एलपीसी गोमतीनगर के वंश मिश्रा को हराते हुए खिताबी होड़ में जगह बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here