आज दिनांक 6/8/2026 को जनपदीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन काली चरण इण्टर कालेज चौक लखनऊ में किया गया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन काली चरण इण्टर कालेज और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल अन्यैया खरगापुर को दिया गया।
प्रतियोगिता में कालीचरण इंटर कॉलेज ,संस्कृत पाठशाला सदर, राजकीय इंटर कॉलेज गोमती नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज अनन्या खरगापुर ,एम. डी शुक्ला इंटर कॉलेज ,काशीश्वर इण्टर कालेज सहित दस विद्यालयों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी और काली चरण इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य राकेश सोनी के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए जनपदीय खेल सचिव अमित कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश यादव, सोमेश कुमार, बृजेश राज, प्रगति श्रीवास्तव ,आलोक कल्याणी, राकेश कुमार ,इत्यादि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनीष तिवारी द्वारा किया गया बालक वर्ग में पर्याप्त टीम में न होने का कारण चयन प्रक्रिया द्वारा टीम का चयन किया गया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा अंडर-19 बालिका -विजेता संस्कृत पाठशाला इंटर कॉलेज, उपविजेता -राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोमती नगर।
अंडर 17- बालिकाविजेता -राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोमती नगर, उपविजेता- संस्कृत पाठशाला इंटर कॉलेज सदर लखनऊ, अंडर 14 बालिका वर्ग में विजेता -राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोमती नगर, उपविजेता- संस्कृत पाठशाला इंटर कॉलेज रहा।
प्रतियोगिता में चयनित बालक बालिका आगामी 11 ,12 अगस्त 2026 को होने वाली मंडलीय हैंडबॉल विद्यालय प्रतियोगिता में लखीमपुर में प्रतिभाग करेंगे।













