जनपदीय ओपन अंडर-14 व अंडर-19 स्कूली हॉकी 8 व 9 अगस्त को

0
419

लखनऊ। जनपदीय ओपन अंडर-14 व अंडर-19 स्कूली बालक व बालिका हॉकी प्रतियोगिता आगामी 8 व 9 अगस्त को सीबी गुप्त मैदान, हजरतंगज में होगी। यह प्रतियोगिता बालक वर्ग में बीएसएनवी इंटर कॉलेज और बालिका वर्ग में करामत हुसैन गर्ल्स इंटर कॉलेज के तत्वाधान में होगी।

प्रतियोगिता में खेलने की इच्छुक टीमों को आयोजन के दिन सुबह 9 बजे  सीबी गुप्त मैदान पर हॉकी किट, पात्रता व सभी कागज के साथ आना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए खेल अध्यापक आलोक  भारद्वाज (मोबाइल न:9125389125) व धर्मेद्र कुमार (मोबाइल न: 9919008005) पर संपर्क कर सकते है।

ये भी पढ़े : विश्व अंडर-17 कुश्ती में भारतीय महिला पहलवानों ने जीते पांच स्वर्ण पदक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here