डीएम ने की मदद, अब इंडोनेशिया जा सकेंगे पैरा शटलर हामिद सलमानी

0
201

लखनऊ। इंडोनेशिया पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए चयनित हामिद सलमानी का इस टूर्नामेंट में खेलने का सपना लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की वजह से पूरा होगा।

दरअसल इंडोनेशिया जाने के लिए हवाई किराया 60 हजार रुपए है लेकिन हामिद के सामने आर्थिक संट मुंह बाएं खड़ा था।

इसका पता चलने पर जिलाधिकारी ने जिला खेलकूद एवं विकास प्रोत्साहन समिति की ओर से 60 हजार रुपए का चेक कलेकट्रेट स्थिति सभागार में हामिद सलमानी को प्रदान किया। बताते चले कि इंडोनेशिया पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन इंडोनेशिया के सूराकार्ता में आगामी 17 से 22 सितंबर तक होगा।

ये भी पढ़ें : लखनऊ जोन के इरफान व आगरा जोन की मनोरमा ने नए कीर्तिमान के साथ जीता स्वर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here