डॉ. रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

0
55

लालगंज रायबरेली : कस्बे के डॉक्टर रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मे विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय के सभी बच्चे तथा अध्यापकों ने धरती माता की रक्षा करने के लिए तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने पानी बचाने और प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राइमरी के बच्चों ने विद्यालय प्रांगण मे पांच पौधे लगाए! विद्यालय के शिक्षक सैय्यद मोईनुलहक़ ने विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि 22 अप्रैल 1970 को अमेरिकी सीनेटर नें पर्यावरण की जागरूकता बढ़ाने के लिए एक आयोजन किया गया।

तभी से 22 अप्रैल को हम सभी विश्व पृथ्वी दिवस के रूप मे इसे मनाते हैं. विद्यालय के प्रधानाचार्य नें सभी लोगों को पृथ्वी तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए शपथ दिलाई. प्राइमरी की छोटी बच्ची आयरा गुप्ता और आरंभ शुक्ला ने प्लास्टिक का उपयोग न करने और पानी बचाने के लिए अपनी कविता के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया.

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अताउर रहमान, प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र कुमार, डिंपी तिवारी, नशरा रहमान, संध्या दिक्षित साधना सोनकर, रिया, राजू, मोहम्मद अनीस, सोनी बेगम, नेहा यादव,रजनी, रूपल, निधि, मंताशा, दीपिका आदि उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें : एसकेडी एकेडमी में विश्व पृथ्वी दिवस, छात्रों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here