चेन्नई : चेन्नईयिन एफसी को इंडियन सुपर लीग 2025-26 में मंगलवार, 21 अप्रैल को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दृढ़ प्रदर्शन करने वाली मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने 0-0 की बराबरी पर रोक दिया।
इस परिणाम के साथ चेन्नईयिन एफसी नौ मैचों में नौ अंक लेकर तालिका में एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि मोहम्मडन दो अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है। मोहम्मडन के हीरामंडल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इंडियन सुपर लीग
चेन्नईयिन एफसी ने मुकाबले की तेज शुरुआत की और दूसरे ही मिनट में खतरा पैदा किया। इमरान ने अंतिम तीसरे हिस्से में जगह बनाते हुए पदमचेतरी को कड़े शॉट से परखा, जिसे गोलकीपर ने रोक दिया। रिबाउंड डेनियल चीमाचुक्वु के पास गिरा, लेकिन ऑफ साइड का झंडा उठने से पहले वह प्रतिक्रिया नहीं दे सके।
चेन्नईयिन एफसी – 0 मोहम्मडन एससी – 0
शुरुआती मिनटों में मरीनामचांस ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, जबकि मोहम्मडन ने खेल की गति धीमी करने और विंग से आक्रमण बनाने की कोशिश की। ललथांकिमा और लालंगाइहसाका ने खेल को फैलाने का प्रयास किया, वहीं मंडल दाईं ओर ओवर लैपिंग रन से चौड़ाई दे रहे थे। हालांकि, चेन्नैयिन की रक्षापंक्ति शुरुआती चरण में संगठित रही।
मोहम्मडन को 16वेंमिनट में पहला बड़ा मौका मिला, जब महितोषरॉय ने बाईं ओर से क्रॉस कर मंडल को दूर पोस्ट पर खोजा। फुल-बैक ने पहली बार में हेडर लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंदक्रॉसबार के ऊपर निकल गई।

इरफान यादवाड़ चेन्नईयिन एफसी के मुख्य आक्रमणकारी खिलाड़ी के रूप में उभरे, जिन्हें विंग से लगातार गेंदें दी गईं।लालरिनलियाना हनाम्ते ने उन्हें कई बार खोजा, लेकिन डिफेंडरों के दबाव में उनके हेडर निशाने पर नहीं जा सके।
24वें मिनट में चेन्नईयिन एफसी एक बार फिर करीब पहुंचा, जब यादवाड़ ने बॉक्स के बाहर से फिनेस शॉट लगाया, लेकिन उसमें ताकत की कमी रही और चेतरी को कोई परेशानी नहीं हुई।
मोहम्मडन धीरे-धीरे मैच में वापसी करता गया और कुछ अच्छे हमले बनाए। 28वें मिनट में उनका सबसे अच्छा मौका आया, जब चोटे ने बाईंओर से क्रॉस किया, जिसे मंडल ने गोल की ओरमोड़ा, लेकिन मोहम्मद नवाज ने शानदार उंगलियों से उसे बचा लिया। मेहमान टीम काउंटर अटैक पर खतरनाक बनी रही।
35वें मिनट में थोखचोम एडिसन सिंह ने तेज काउंटर की शुरुआत की, लेकिन नवाज ने स्थिति को भांपते हुए आगे बढ़कर गेंद को सुरक्षित कर लिया। पहले हाफ के अंत में चेन्नईयिन एफसी ने बढ़त लेने का मौका गंवाया। 42वें मिनट में मंदार ने बॉक्स में घुसकर इमरान को पास दिया, जिनका करीबी शॉट जुवेल अहमद मजूमदार ने गोल लाइन से क्लियर कर दिया।
दूसरे हाफ की शुरुआत में 50वें मिनट में मोहम्मडन ने काउंटर अटैक किया, लेकिन नवाज ने क्रॉस को इंटर से प्टकर लिया। 53वें मिनट में चेन्नईयिन एफसी ने जवाब दिया, जब इमरान ने दाईंओर से गेंद डालकर चुक्वु को खोजा, लेकिन उनका प्रयास सही तरीके से संपर्क नहीं बना सका।
इसके बाद मैच खुला और दोनों टीमों ने आक्रमण किए। महितोष रॉय का लंबी दूरी का शॉट लक्ष्य से थोड़ा चूक गया।चेन्नईयिन एफसी ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन मोहम्मडन ने भी हर मौके पर जवाब दिया और आगे बढ़ते हुए खतरनाक मूव बनाए।
65वें मिनट में चेन्नईयिन एफसी ने पेनल्टी की अपील की, जब यादवाड़ बॉक्स में मंडल के टैकल के बाद गिरे, लेकिन रेफरी ने इसे खारिज कर दिया। 78वें मिनट में यादवाड़ ने बाईं ओर से शानदार क्रॉस डाला, लेकिन चुक्वुका वॉली शॉट नियंत्रण में नहीं रहा और बाहर चला गया।
88वें मिनट में मोहम्मडन ने आखिरी समय में खतरा पैदा किया, लेकिन कोटल ने महत्वपूर्ण ब्लॉक कर दिया। स्टॉपेज टाइम में चेन्नईयिन एफसी को आखिरी मौका मिला, लेकिन यादवाड़ का हेडर सही एंगल नहीं पकड़ सका और चेतरी ने आसानी से गेंद पकड़ ली। अंततः दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
ये भी पढ़ें : जेल्जकोविच चमके, पंजाब एफसी ने इंटर काशी को दी करारी शिकस्त












