पांचवें राउंड के बाद मुकाबला रोमांचक: पवन बाथम–गौरांश शीर्ष पर

0
117

लखनऊ। शिवाजी मार्ग स्थित प्रिसिशन चेस एकेडमी में खेली जा रही 9वीं शैल बाला मेमोरियल ओपन चेस टूर्नामेंट के पाँचवें चक्र में चार अंकों के साथ एकल बढ़त बनाए हुए आरव गर्ग को एरिना इंटरनेशनल मास्टर पवन बाथम ने पिर्क डिफेंस खेलते हुए मात्र 26 चालों में पराजित कर पूरा अंक हासिल किया।

वहीं दूसरे बोर्ड पर गौरांश जैसवाल ने बेहतरीन मध्य खेल का प्रदर्शन करते हुए अर्जुन सिंह को 28 चालों में मात देकर पूरा अंक अर्जित किया। जबकि तीसरे बोर्ड पर शरद शर्मा के खिलाफ शनि कुमार सोनी ने सिसिलियन डिफेंस खेला। कड़े मुकाबले में शनि सोनी ने एक्सचेंज जीतकर 81 चालों में बाजी अपने नाम कर ली।

पाँचवें चक्र की समाप्ति के बाद एरिना इंटरनेशनल मास्टर पवन बाथम और गौरांश जैसवाल 4.5–4.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि शनि कुमार सोनी और आरव गर्ग 4–4 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें : पुरुष युगल 60 प्लस में अनिल–लक्ष्मण विजेता, एकल में लखनऊ का दबदबा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here