प्रथम अंतर स्कूल ताइक्वांडो कप-2023 टूर्नामेंट 5 फरवरी को

0
339

लखनऊ : ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के तत्वावधान में प्रथम अंतर स्कूल ताइक्वांडो कप-2023 टूर्नामेंट का आयोजन सेंट मैरी डे इंटर कॉलेज आशियाना में रविवार 5 फरवरी को होगा। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों की टीमें हिस्सा लेंगी।

ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के निदेशक अतुल यादव ने बताया कि अब तक 10 स्कूलों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लेने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका में रिजवान अहमद (लक्ष्मण अवॉर्डी, कोच केडी सिंह बाबू स्टेडियम) व आलोक सिंह रहेंगे।

ये भी पढ़ें : प्रदेशीय विद्यालयी कराटे के दूसरे दिन लखनऊ व वाराणसी का दबदबा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here