फल-शाकभाजी प्रदर्शनी : गौतमबुद्ध नगर जेल को चल वैजयंती पुरस्कार

0
121

महानिदेशक कारागार पी सी मीना के निर्देशन में प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, जन भवन, लखनऊ में प्रदेश की 29 कारागारों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें उपमहानिरीक्षक कारागार लखनऊ परिक्षेत्र डॉ रामधनी सहित अन्य अधिकारीगण ने विभाग का प्रतिनिधित्व किया।

फल-शाकभाजी प्रदर्शनी में ‘एक जेल-एक उत्पाद’ की धूम, 51 हजार की बिक्री

प्रदर्शनी में जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर को राज्यपाल चल वैजयंती पुरस्कार प्राप्त हुआ। कारागार विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की फूलों से सुसज्जित प्रतिमा बनायी गयी।

साथ ही खाद्य सामग्री के लगे स्टॉल पर आदर्श कारागार लखनऊ व केन्द्रीय कारागार वाराणसी के बंदियों द्वारा निर्मित ब्रेड, बन्द बिस्कुट, एक जेल एक उत्पाद के अंतर्गत जिला कारागार प्रतापगढ़ के बंदियों द्वारा निर्मित आंवला उत्पाद, लड्डू, आचार, देसी घी, आदि में लगभग 51 हजार रुपये की बिक्री हुई।

ये भी पढ़ें : वाराणसी व भदोही कारागारों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बंदियों से किया संवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here