‘प्रेग्नेंसी में देवी, डिलीवरी के बाद जजमेंट’- कियारा आडवाणी का छलका दर्द

0
50
KIARA (@kiaraaliaadvani)

अभिनेत्री कियारा आडवाणी हाल ही में मां बनी हैं। इस बीच उन्होंने मां बनने के बाद महिलाओं को अक्सर जिन उम्मीदों का सामना करना पड़ता है, उनके बारे में बात की है। उन्होंने इस बात पर गौर किया कि कैसे महिलाओं की प्रेग्नेंसी का जश्न मनाने से हटकर लोगों का ध्यान दूसरी चीजों पर चला जाता है।

मां बनने से अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बात करते हुए, कियारा ने कहा ‘यह अनुभव हर तरह से बहुत ही अच्छा है। मुझे लगता है कि जो डायरेक्टर अब मेरे साथ काम करेंगे, उन्हें मेरा सबसे बेहतरीन रूप देखने को मिलेगा। मां बनने के इस सफर ने मेरे अंदर दुनिया के प्रति मेरी समझ में एक नया पहलू खोल दिया है।’

उन्होंने बताया ‘सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब आप प्रेग्नेंट होती हैं, तो हर कोई कहता है, ‘अरे वाह, आप कितनी ग्लो कर रही हैं, आप कितनी खूबसूरत लग रही हैं।’, मगर जैसे ही आप बच्चे को जन्म देती हैं, तो बातें बदल जाती हैं। लोग कहते हैं ‘अब तो मोटी लग रही है, थोड़ी ऐसी लग रही है, थोड़ी वैसी लग रही है।”

अभिनेत्री ने कहा ‘जब आप प्रेग्नेंट होती हैं, तो लोग आपको देवी की तरह पूजते हैं, लेकिन जैसे ही आप बच्चे को जन्म देती हैं, वे उम्मीद करने लगते हैं कि आप तुरंत ही अपनी पुरानी फिटनेस और काम पर वापस लौट आएंगी।

महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल समय बच्चे के जन्म के बाद का ही होता है। यही वह समय होता है, जब उन्हें सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत होती है।’

कियारा ने कहा ‘कहा जाता है कि एक बच्चे की परवरिश के लिए पूरे गांव की जरूरत पड़ती है। इसी तरह एक मां को संभालने के लिए भी पूरे गांव की जरूरत पड़ती है।’

बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी 2023 में हुई थी। 15 जुलाई, 2025 को उनकी बेटी साराया का जन्म हुआ था। अभिनेत्री आने वाले समय में टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में नजर आने वाली है।

ये भी पढ़े : ‘टॉक्सिक’ की तारीफ सिनेमाकॉन में, अब नए ग्लोबल प्लान के साथ होगी रिलीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here