गोकुलम केरल ने डेम्पो एससी को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की

0
22

मंजेरी : पहले हाफ में मोसेसलालरिनजुआला के शानदार गोल और अंत में मिर्जालोलकासिमोव की पेनल्टी की बदौलत गोकुलम केरल एफसी ने डेम्पो एससी को 2-0 से हराकर स्टार सीमेंट इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 में अपनी पहली जीत दर्ज की। मुकाबला पय्यानाड स्टेडियम में खेला गया।

गोकुलम केरल एफसी – 2 (मोसेसलालरिनजुआला 19’, मिर्जालोलकासिमोव 83’ पेनल्टी) डेम्पोएससी – 0

इस जीत के साथ गोकुलम केरल चार मैचों में पांच अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया, जबकि डेम्पो एससी इतने ही मैचों में दो अंकों के साथ सबसे नीचे है। शिबिन राज कुन्नियिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गोकुलम केरल के मुख्य कोच दिमित्रिसदिमित्रियू ने अपनी टीम में चार बदलाव किए। निधिन कृष्णा को सेंट्रल डिफेंस में हरप्रीत सिंह की जगह शामिल किया गया, जबकि मिर्जालोलकासिमोवनेएन. शिगिल की जगह ली।आक्रमण में राहुल राजू और मोसेसलालरिनजुआलाकोनिलीपेड्रोमो और जॉन कैनेडी की जगह मौका मिला।

डेम्पो के कोच समीर नाइक ने भी चार बदलाव किए। जोसेलुइसमोरेनो को डिफेंस में मोहम्मद अली की जगह उतारा गया, जबकि अमयमो राजकर और कनेरकितालांगबुआम ने मिडफील्ड में एरिस्टनकोस्टा और सैगोमांगडौंगल की जगह ली। अर्नोल्ड ओलिवेरा को रिचमंड ओवुसु की जगह विंग पर शामिल किया गया।

मुकाबला शुरुआती समय में मिडफील्ड की जंग बना रहा, लेकिन 20वें मिनट से पहले ही मेजबान टीम ने बढ़त बना ली। मोसेसलालरिनजुआला ने बॉक्स के बाहर दो खिलाड़ियों को छकाते हुए बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाया, जो गोलकीपर आशीष सिबी को छकाते हुए जाल में जा समाया।

इसके बाद गोकुलम ने लगातार दबाव बनाए रखा और दूसरा गोल करने के करीब पहुंचा। आशीष सिबी ने त्रिजॉयदास के शॉट पर शानदार बचाव किया, जबकि मोसेस के क्रॉस पर थाबिसोब्रा उनका हेडर क्रॉस बार से टकराकर बाहर चला गया।

दूसरी ओर डेम्पो की विदेशी जोड़ी से बेस्टियनगुटिएरेज और मार्कसजोसेफ गोकुलम की मजबूत डिफेंस के साम ने ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सकी। पहले हाफ में उनका सबसे अच्छा मौका तब आया जबगुटिएरेज ने बॉक्स में मार्क स को पास दिया, लेकिन उनका शॉट गोलकीपर शिबिन राज ने आसानी से रोक लिया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में गोकुलम को पेनल्टी मिली जब गोलकीपर ने बॉक्स में थाबिसोब्राउन को गिरा दिया।हालांकि आशीष सिबी ने अपनी गलती सुधारते हुए ब्राउन की पेनल्टी को शानदार तरीके से बचा लिया और स्कोर 1-0 ही रहा।

गोकुलम ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार मौके बनाते रहे, जबकि डेम्पो ने  लक्ष्मीकांत राणे को उतारकर आक्रमण में कुछ तेजी लाई, लेकिन वे अपने मौकों को भुनाने में नाकाम रहे।

आशीष सिबी ने एक बार फिर शानदार बचाव करते हुए थाबिसोब्राउन को गोल करने से रोका, जब एक तेज काउंटर अटैक के बाद त्रिजॉयदास के क्रॉस पर ब्राउन को क्लियर मौका मिला था। 83वें मिनट में गोकुलम ने दूसरी पेनल्टी हासिल की, जब ऑबिनकौआकौनेकासिमोव को बॉक्स में गिरा दिया।

कासिमोव ने इस बार कोई गलती नहीं की और जोरदार शॉट के साथ गेंद को टॉपराइट कॉर्नर में डाल दिया।
अतिरिक्त समय में डेम्पो ने वापसी की कोशिश की और कुछ मौके बनाए। ऑबिन कौआकौ का वॉली शॉट बाहर चला गया, जबकि लक्ष्मीकांत राणे के शॉट को शिबिनराज ने शानदार तरीके से बचा लिया। अंत में गोकुलम केरल ने 2-0 की जीत के साथ पूरे तीन अंक हासिल किए और सीजन की पहली जीत दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here