गोस्वामी के शतक और कुलदीप की फिरकी से यूपी ने लगाया जीत का छक्का

0
89

अभिषेक गोस्वामी (103), ध्रुव जुरेल (56), प्रियम गर्ग (67) और कप्तान रिंकू सिंह (57) की शानदार पारियों के बाद कुलदीप यादव सहित अन्य गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी के छठे मैच में विदर्भ को 54 रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत का छक्का लगाया।

विजय हजारे ट्रॉफी : गोस्वामी-जुरेल-गर्ग-रिंकू का जलवा, विदर्भ को 54 रन से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 339 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ 50 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन ही बना सकी।

कुलदीप यादव ने तीन विकेट चटकाए, जबकि विपराज निगम और कार्तिक त्यागी ने क्रमशः दो-दो सफलताएँ हासिल कीं। वहीं, जीशान अंसारी ने एक विकेट लिया।

उत्तर प्रदेश ने अभिषेक गोस्वामी (103), ध्रुव जुरेल (56), प्रियम गर्ग (67) और कप्तान रिंकू सिंह (57) की शानदार पारियों से विदर्भ के खिलाफ 50 ओवर में 5 विकेट पर 339 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया।

विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उत्तर प्रदेश के टॉप ऑर्डर ने इस निर्णय को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी और आर्यन जुयाल (24) ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 71 रन जोड़कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई।

तीसरे नंबर पर उतरे ध्रुव जुरेल ने 56 रन बनाए। उन्होंने अभिषेक गोस्वामी के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 रन की अहम साझेदारी की। जुरेल के आउट होने के बाद प्रियम गर्ग ने आक्रामक रुख अपनाया और 67 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान तीसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े गए।

अभिषेक गोस्वामी ने शानदार शतक (103 रन) जड़ा। निचले क्रम में कप्तान रिंकू सिंह ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 57 रन बनाए। उत्तर प्रदेश का टॉप ऑर्डर पूरे मैच में शानदार फॉर्म में दिखा और टीम ने 50 ओवरों में 5 विकेट पर 339 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ये भी पढ़ें : गोस्वामी के शतक से यूपी का धमाका, विदर्भ के सामने 339 रन का पहाड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here