20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

0
31

लखनऊ। स्थानीय हॉर्नर कॉलेज, महानगर में यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. नीरज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भाजपा ने किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों ने योग और ताइक्वांडो का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. नीरज सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में 22 अगस्त को होगी 20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता

उन्होंने कहा कि ओलंपिक की पदक तालिका में शीर्ष पर रहने वाले देश विकसित राष्ट्रों के रूप में पहचाने जाते हैं। ऐसे में बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव जावेद खान, संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एवं हॉर्नर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. माला मेहरा, उपाध्यक्ष मोनिका गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिना हबीब, संयुक्त सचिव रजा हुसैन,

लखनऊ ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अमय चौहान तथा डॉ. असरार अहमद खान सहित अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

  • प्रमुख परिणाम
  • सब-जूनियर गर्ल्स अंडर-16 किग्रा
    स्वर्ण — अबीशा जहां
    रजत — दराती
  • सब-जूनियर बॉयज अंडर-35 किग्रा
    स्वर्ण — अयान मोगुलुरु शेख
    रजत — मोहम्मद अरहान
    कांस्य — आदृत
  • सब-जूनियर बॉयज अंडर-38 किग्रा
    स्वर्ण — आयुष्वान मिश्रा
    रजत — अश्विक सहा
  • सब-जूनियर बॉयज अंडर-50 किग्रा
    स्वर्ण — देव मलिक
    रजत — जडेएन ब्रूक्स
  • सब-जूनियर बॉयज अंडर-29 किग्रा
    स्वर्ण — प्रत्युष कन्नौजिया
    रजत — इमाद मोहसिन
    कांस्य — दिग्विजय सिंह
    कांस्य — रिहत कवीर सिंह
  • सब-जूनियर गर्ल्स अंडर-26 किग्रा
    स्वर्ण — समृद्धि तिवारी
    रजत — अफ़शीन जहां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here