नेटफ्लिक्स के बाद दूसरे दिग्गज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने 2026 के लिए अपनी स्ट्रीमिंग डेट्स लॉक कर ली हैं। कहानी कहने के अंदाज और सितारों के लिहाज से यह काफी दिलचस्प लग रही है।
एक इवेंट It Starts Here में एक साथ इसकी घोषणा की गई। इसमें ऋतिक रोशन के दो प्रोजेक्ट्स स्टॉर्म और मेस भी शामिल हैं। इसके अलावा यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी नई नवेली भी इसमें शामिल है। इस फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं और बालाजी मोहन इसके डायरेक्टर हैं।
यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं और लोककथाओं का एक हास्य मिश्रण होगा। इसमें यामी को एक ‘क्रूर’ अवतार में दिखाया जाएगा। इस फिल्म की कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है जो सितारे जमीन पर, लापता लेडीज और हीरामंडी द डायमंड बाजार में काम कर चुके हैं। वह नखरेवाली के बाद आनंद संग दूसरी फिल्म नई नवेली कर रहे हैं।
फिल्म की स्क्रिप्ट कंप्लीट हो गई है और अभी इसका प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। नई नवेली की रिलीज डेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन थिएटर रिलीज के बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। यामी इससे पहले इमरान हाशमी के साथ हक में नजर आई थीं।
बता दें कि यामी गौतम के लिए ये जॉनर एकदम नया नहीं होगा। इससे पहले वो 2021 में आई फिल्म भूत पुलिस में काम कर चुकी हैं। इस मूवी में उनके साथ सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडिज नजर आए थे। उनकी लेटेस्ट कॉमेडी फिल्म 2025 में प्रतीक गांधी के साथ आई धूम धाम थी।
ये भी पढ़े : धुरंधर फैमिली के लिए आदित्य धर का खास संदेश : “हर ट्विस्ट का आनंद लें”












