केवीजीएन की जीत में चमके जावेद व रेहान

0
27

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच मो.जावेद (39) व रेहान (नाबाद 35) की उपयोगी पारियों की बदौलत केवीजीएन ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में स्मैश क्रिकेट क्लब के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की।

चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

आरडीएसओ स्टेडियम पर खेले गए मैच में स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाए। पीयूष ने 27, विमल श्रीवास्तव ने 18, दुष्यंत जोशी ने 14 व मनोज पाण्डेय ने नाबाद 13 रन जोड़े।

केवीजीएन से हैरी को दो जबकि बलबीर नेगी, राशिद, अमित मदान व रेहान को एक-एक विकेट की सफलता मिली। जवाब में केवीजीएन ने 17 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

जीत में मो.जावेद ने 36 गेंदों पर पांच चौके से 39 रन, रेहान ने 35 गेंदों पर एक चौके की सहायता से नाबाद 35 रन और राशिद ने 19 रन की पारी खेली। स्मैश क्लब से राजेश वर्मा ने दो जबकि मुकेश, मुकेश वर्मा व विपिन यादव को एक-एक विकेट की सफलता मिली।

ये भी पढ़ें : विकास अरोरा के तूफानी शतक से सीवीसीएल ने जीता मुकाबला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here