युवेदा यूनिवर्सिटी में रचनात्मकता और प्रोफेशनल स्किल्स का उत्सव

0
183

लखनऊ : युवेदा एनिवर्सिटी (UVEDA Aniversity) के वार्षिक महोत्सव ‘कालोत्सव 2026’ का शानदार आगाज़ हुआ। कार्यक्रम का आधिकारिक उद्घाटन कला और रचनात्मकता के उत्सव के साथ किया गया।

पहले दिन की शुरुआत ड्राइंग और ग्राफिक्स विषयों पर आधारित ‘हेल्दी कॉम्पिटिशन’ (Healthy Competitions) से हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

उत्सव के दूसरे दिन को और भी प्रभावशाली बनाते हुए, विश्वविद्यालय ने तीन महत्वपूर्ण वर्कशॉप्स का आयोजन किया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों ने छात्रों को प्रोफेशनल स्किल्स सिखाईं।

मोशन ग्राफिक्स: 11 वर्षों का अनुभव रखने वाले मयंक गोस्वामी, जिन्होंने नाइकी, अमेज़न, फोर्ड और एचपी जैसे ग्लोबल ब्रांड्स के साथ काम किया है, ने छात्रों को मोशन डिजाइन की बारीकियों से रूबरू कराया।

3D विज़ुअलाइज़ेशन: 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले रोहित कुमार सिंह (3D विज़ुअलाइज़र) और नीरज शर्मा (3D जनरलिस्ट) ने 3D मॉडलिंग और विज़ुअलाइज़ेशन की आधुनिक तकनीकों पर प्रकाश डाला।

डिजिटल मार्केटिंग: 14 वर्षों के अनुभवी विशेषज्ञ और लखनऊ की प्रतिष्ठित एजेंसी ‘अरीका बी2बी’ (Arika B2b) के ओनर अंकित अवस्थी ने डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।

इन सत्रों के माध्यम से छात्रों को न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि ग्लोबल इंडस्ट्री की मांग के अनुसार खुद को तैयार करने का अवसर भी मिला।

ये भी पढ़ें : यूनिटी वेदा एनिमेशन कॉलेज के छात्रों ने सीखी प्रोफेशनल कैमरा तकनीक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here