कांतारा चैप्टर 1 ने दंगल, जेलर, संजू को पछाड़ा, कमाई में निकली सबसे आगे

0
157
साभार : गूगल

बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ लगातार आगे बढ़ रही है। फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था, और दूसरा पार्ट भी गोली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार – पार्ट 1’ और ‘बाहुबली – द बिगनिंग’ को लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म रविवार तक 438 करोड़ कमाए।

फिल्म के इस वीकेंड की कमाई की बात करें तो बीते शुक्रवार को इसने 22 करोड़ कमाए थे। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शनिवार की कुल कमाई 39 करोड़ रही और वहीं रविवार को इसका कुल कलेक्शन 39 करोड़ रहा।

इसके साथ ही इस फिल्म ने ‘सालार – पार्ट 1’ और ‘बाहुबली – द बिगनिंग’ को पछाड़ दिया है। बता दें कि बाहुबली द बिगनिंग की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई 420 करोड़ रही थी वहीं सालार – पार्ट 1 ने कुल मिलाकर 406 करोड़ रुपये कमाए थे।

इसके अलावा ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने आमिर खान की दंगल (387.38 करोड़), रजनीकांत की जेलर (348.55 करोड़) और रणबीर कपूर की संजू (342.57 करोड़) को भी लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। क्योंकि कांतारा – चैप्टर 1 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है, ऐसे में देखना यह है कि इसका कुल कलेक्शन कितना रहता है।

कांतारा – चैप्टर 1 के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ किसी तरह अपनी लागत निकालने के लिए लड़ रही है।

फिल्म की बीते 12 दिनों में कुल कमाई 50 करोड़ भी नहीं हो पाई है और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी जद्दोजेहत जारी है।

ये भी पढ़े : सात दिनों में कांतारा चैप्टर 1 ने दिखाया दम, बजट से 152.8% अधिक कमाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here