कपिल देव सिंगल विकेट ट्रॉफी: मोहम्मद हैदर और काव्यांश निगम फाइनल में

0
35

लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट अकादमी (एलसीए) की ओर से पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के सम्मान में एलसीए ग्राउंड, चौक पर आयोजित कपिल देव सिंगल विकेट ट्रॉफी अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार को खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में मोहम्मद हैदर और काव्यांश निगम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

बारिश के कारण नहीं हो सका खिताबी मुकाबला, अब मंगलवार को होगा फाइनल और पुरस्कार वितरण

पहले सेमीफाइनल में मोहम्मद हैदर का मुकाबला सदा कुमारी से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सदा कुमारी ने दो बार आउट होने के बावजूद 15 रन बनाए। जवाब में मोहम्मद हैदर ने केवल नौ गेंदों में 18 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया और फाइनल का टिकट कटाया।

दूसरे सेमीफाइनल में काव्यांश निगम ने संस्कार रावत को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार रावत ने दो बार आउट होने के कारण आठ रन गंवाए और 19 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए काव्यांश निगम ने तीन गेंद शेष रहते 13 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें : लखनऊ के सुयश भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम के कप्तान, निहाल भी टीम में

सेमीफाइनल के बाद मौसम खराब होने और बारिश के कारण फाइनल तथा तीसरे स्थान का मुकाबला सोमवार को नहीं खेला जा सका। अब दोनों मैच मंगलवार, 14 जुलाई को खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर वरिष्ठ क्रिकेट कोच मुदस्सर नकवी मुख्य अतिथि होंगे। फाइनल और तीसरे स्थान के मुकाबले के बाद विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here