लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज का जलवा, 10वीं में शानदार रिजल्ट

0
38

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, कठोर परिश्रम एवं अनुशासन का प्रभावशाली परिचय दिया है। इस सत्र में कुल 1241 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित होकर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2026

गोमती नगर शाखा की दाक्षी अग्रवाल ने 97.8% अंक प्राप्त कर संस्था में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कृतिका मौर्या ने 97.2%, अदिति पांडेय ने 97.0%, दिव्यांश सिंह ने 96.4%, विशद पालीवाल ने 96.0% तथा पीयूष राज ने 94.2% अंक प्राप्त किए।

वृंदावन योजना शाखा की मान्या मिश्रा ने 97% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आदित्य शर्मा, सृष्टि वर्मा एवं अदम्य शर्मा ने 96.2% अंक प्राप्त किए, जबकि शुभि ने 94.0% अंक अर्जित किए।

वहीं आम्रपाली योजना शाखा की आराध्या अवस्थी ने 96.8%, ज्योतिका श्रीवास्तव ने 96.6% तथा अविरल शुक्ला ने 96.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन एवं सांसद डॉ.एसपी सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों की समर्पित प्रतिबद्धता तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

वर्तमान समय अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक है, अतः विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अभी से सुनियोजित तैयारी प्रारंभ करनी चाहिए। वे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना को भी आत्मसात करना चाहिए।”

ये भी पढ़ें : सीबीएसई 10वीं में एसकेडी एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 100% रिजल्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here