लखनऊ के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण सहित सात पदक जीतकर नाम किया रोशन

0
33

लखनऊ। लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने वर्ल्ड वाइड सुपर लीग (डब्लूडब्लूएसएल) इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप सीजन-2 में अपनी तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 1 रजत सहित कुल  सात पदक जीतकर शहर का गौरव बढ़ाया।

वर्ल्ड वाइड सुपर लीग (डब्लूडब्लूएसएल) इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप सीजन-2

जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी के खेलो इंडिया मल्टीपरपज हाल में 11 व 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित लीग के परिणामों की जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक मास्टर अतुल यादव ने बताया कि लीग में दिव्य राज वंश व मयंक तिवारी ने सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

वहीं कैडेट पूमसे में आशुतोष मिश्रा और सीनियर महिला व्यक्तिगत पूमसे में आकांक्षा विश्वकर्मा ने भी स्वर्णिम सफलता हासिल की। दूसरी ओर क्योरगी में भी लखनऊ के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इसमें सब जूनियर बालक अंडर-20 किग्रा भार वर्ग में विनायक राजवंश और सब जूनियर बालिका अंडर-30 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी कुशवाहा ने अपनी फाइटिंग स्किल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।

सीनियर महिला 46 किलोग्राम भार वर्ग में कड़े मुकाबले के बाद प्राची पाल को रजत पदक से  संतोष करना पड़ा। पदक जीतने वाले यह सभी खिलाड़ी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

वहीं इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बताते चले कि इस लीग में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका, सिंगापुर, थाईलैंड आदि देशों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

ये भी पढ़ें : एलपीएस आनंद नगर के तीन खिलाड़ी वर्ल्ड वाइड सुपर लीग में लेंगे हिस्सा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here