लखनऊ क्रिकेट हॉस्टल ने लखनऊ क्रिकेट अकादमी को 46 रनों से हराया

0
19

लखनऊ। सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ क्रिकेट हॉस्टल ने लखनऊ क्रिकेट अकादमी को 46 रनों से मात दी।

आर्चित शुक्ला बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ क्रिकेट हॉस्टल ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में लखनऊ क्रिकेट अकादमी की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 59 रन ही बना पाई।

हॉस्टल की जीत के हीरो रहे आर्चित शुक्ला। उन्होंने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया। उनका MVP रेटिंग 4.35 रहा। इस जीत के साथ लखनऊ क्रिकेट हॉस्टल ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here