लखनऊ। लखनऊ जिले की टीम ने शुक्रवार को लखीमपुर में हुई मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग में बालक व बालिका वर्ग का खिताब जीता।
दूसरी ओर लखनऊ जनपद की टीम अंडर-14 वर्ग में बालक व बालिका वर्ग में उपविजेता रही। रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज के व्यायाम प्रशिक्षक विप्लव चौधरी ने बताया कि इस प्रदर्शन के साथ लखनऊ जिले की टीम उक्त प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन रही।
ये भी पढ़े : जिला विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में ये बने चैंपियन













