लखनऊ पब्लिक कॉलेज, बी-ब्लॉक, राजाजीपुरम, लखनऊ के छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
कक्षा 10 में छात्रा आद्रिजा चौरसिया एवं आरोही सिंह ने सयुंक्त रूप से 96.17% अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में दसवां स्थान एवं लखनऊ में प्रथम स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त आदित्य कुमार कुशवाहा ने 95.17% अंक प्राप्त कर जनपद में चौथा व अविका सिंह ने 95% अंक के साथ पाचवां स्थान प्राप्त किया तथा आरव सिंह ने (94.17%) आठवां, रौनक गुप्ता ने 92.67%, श्रेष्ठ पटेल ने 91.83% तथा अथर्व प्रताप सिंह ने 91.67% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की।
कक्षा 12 में आर्ची सिंह ने 93% अंक प्राप्त कर शहर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि भैरवी मौर्य ने 92.40% अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा समीक्षा राजपूत ने 91% के साथ पाचवां स्थान, वंशिका शर्मा ने 88.40%, तविशी मित्तल ने 87% तथा रिया सिंह यादव ने 86.80% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस.पी. सिंह (सांसद) एवं जनरल मैनेजर हर्षित सिंह ने सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।
ये भी पढ़ें : एसकेडी एकेडमी की परंपरा कायम, कक्षा 12 में फिर मिला लखनऊ टॉपर
ये भी पढ़ें : एलपीएस आनंद नगर के तीन खिलाड़ी वर्ल्ड वाइड सुपर लीग में लेंगे हिस्सा











