लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने प्रदेशवासियों को ‘‘ईद’’ के मुबारक मौके पर विशेष रूप से मुसलमान भाईयों को दिली मुबारकवाद दी है।
उन्होंने कहा कि रमजान के मुकद्दस महीने के बाद ईद- उल- फितर ढेर सारी खुशियांॅ, आपसी भाईचारा और कौमी एकता का संदेश लेकर आती है।
ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें
विराज सागर दास ने इस मुबारक मौके पर परवरदिगार से दुआ करते हुये कहा है कि हमारे मुल्क के लोगों में आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण सदैव बना रहे, तथा चारों तरफ खुशियां ही खुशियां हों और साम्प्रदायिक ताकतों का समूल नष्ट हो।
ये भी पढ़ें : विराज सागर दास ने दी नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं












