पाक एक्ट्रेस माहिरा खान ने हाल ही में खुलासा करते हुए बताया कि वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। फिल्म रईस में काम कर चुकीं माहिरा खान बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हैं।
हालांकि, अब तक वह इस बीमारी से पूरी तरह नहीं उबर पाई हैं। लोगों की प्रतिक्रिया और ट्रोलिंग की वजह से एक्ट्रेस की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ा।
दरअसल, माहिरा की बीमारी उस समय उभर आई, जब 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स के भारत में काम करने पर बैन लगा दिया गया।
वह करीब 6-7 साल से दवाएं ले रही हैं। रईस की रिलीज के बाद उन्हें मिले भयानक ट्रोल्स के बाद से यह सब शुरू हुआ था। इसका सीधा असर अभिनेत्री की हेल्थ पर पड़ा था और ये इतना गंभीर था कि माहिरा इस बीमारी तक पहुंच गईं।













