पैरा एशियन जूडो : यूपी के गुलशन ने जीता स्वर्ण, धर्मवीर को कांस्य

0
78

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गुलशन ने कज़ाकिस्तान में चल रही पैरा एशियन जूडो चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। चैंपियनशिप के दूसरे दिन प्रदेश के ही धर्मवीर वर्मा को कांस्य पदक मिला।

गुलशन ने 70 किग्रा से कम जे-2 भारवर्ग में खेलते हुये स्वर्ण पदक जीता जबकि धर्मवीर वर्मा ने 95 किग्रा से अधिक जे-2 भारवर्ग में राउंड रोबिन में खेलते हुये कज़ाकिस्तान के अज़गलियेव तलगट को हराकर कांस्य पदक जीता।

ये दोनों ही इंडियन पैरा जूडो एकेडमी में मुनव्वर अंज़ार की देखरेख में ट्रेनिंग कर रहे हैं। यह जानकारी टीम कोच व इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंज़ार ने दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here