फ्रांगकीबुआम के दो गोल से शिलॉन्गलाजोंग शीर्ष पर

0
20

आइज़ोल : शिलॉन्गलाजोंगएफसी ने फ्रांग की बुआम के शानदार दो गोलों की बदौलत इंडियन फुटबॉल लीग 2025-26 में चनमारी एफसी को 2-1 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

चनमारीएफसी – 1 (क्रिस्टोकामेई 16’) शिलॉन्गलाजोंगएफसी – 2 (फ्रांगकीबुआम 45+2’ पेनल्टी, 90+5’)

राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मिली जीत  के बाद लाजोंग चार मैचों में सात अंकों के साथ गोल अंतर के आधार पर राजस्थान यूनाइटेड से आगे निकल गई। वहीं, चनमारी पांच मैचों में पांच अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

मैच की शुरुआत तेज़ रही और दोनों टीमों ने शुरुआती मिनटों में ही मौके बनाए। हालांकि, पहला गोल चनमारी के नाम रहा, जब 16वें मिनट में क्रिस्टोकामेई ने शानदार फ्री-किक के जरिए गेंद को दीवार के ऊपर से घुमाते हुए गोल में पहुंचा दिया। यह फ्री-किक एरॉन पर हुए फाउल के बाद मिली थी, जिसमें शिलॉन्ग के कप्तान के नस्टार खारशोंग को पीला कार्ड भी मिला।

पहले हाफ में चनमारी का दबदबा बना रहा और टीम लगातार आक्रामक खेल दिखाती रही। बाईं ओर से जोटा ने कई हमले बनाए और मुासांग को कड़ी चुनौती दी। दूसरी ओर, शिलॉन्ग के गोलकीपर सिवेलरिम्बाई ने भी कुछ बेहतरीन बचाव किए।

पहले हाफ के इंजरीटाइम में शिलॉन्ग को बराबरी का मौका मिला। एवर ब्राइटसनसानाएकलंबीगेंद पर आगे बढ़े और चनमारी के गोलकीपर ज़ोथनमाविया के साथ टकराव में गिर पड़े। रेफरी ने तुरंत पेनल्टी का इशारा किया।बुआम ने जोरदार शॉट लगाया, जो क्रॉसबार से टकराकर अंदर गया और स्कोर 1-1 हो गया।

दूसरे हाफ में भी चनमारी ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन अमुआना और जोटा जैसे खिलाड़ियों ने अहम मौके गंवा दिए, जिसका खामियाजा टीम को अंत में भुगतना पड़ा। मैच के आखिरी मिनटों में शिलॉन्ग ने गति बढ़ाई।ट्रेमेइकी के आने से टीम के आक्रमण में धारआई और वे लगातार मौके बनाने लगे।

इंजरी टाइम में, जैकब ने बाईं ओर से शानदार दौड़ लगाते हुए एक सटीक क्रॉस दिया, जिसपर बुआम ने बिना गलती किए गोल दाग दिया। अंतिम सीटी बजने से ठीक पहले आया यह गोल शिलॉन्ग के लिए निर्णायक साबित हुआ और टीम ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here