प्रशस्ति, अनायिका, अनविका और किमाया फाइनल में पहुंचीं

0
18

लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल और एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में दूसरे दिन रविवार को बालक-बालिकाओं के विभन्न वर्गों के मुकाबले खेले गए।

श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट

जिसमें 13 वर्षीय बालिका वर्ग में प्रशस्ति शर्मा और अनायिका ने फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल मुकाबलें में प्रशस्ति ने इकांशी सिंह को 15-11, 15-13 से हराया। वहीं अनायिका ने किमाया को 15-7, 15-12 से पराजित किया।

वहीं 11 वर्षीय बालिका वर्ग में अनविका और किमाया फाइनल में पहुंच गई हैं। अनविका ने सेमीफाइनल में लोक्षिता को 15-5,15-4 से हराया, वहीं किमाया ने कषिका खन्ना को 15-7, 15-3 से मात दी। 13 वर्षीय बालक वर्ग के र्क्वाटर फाइनल मुकाबले में समृद्ध पाण्डे ने अधिराज दास को 30-22, व्योम सिंह ने नव्या शर्मा को 30-13, आनंद राज ने आदविक वर्मा ने 30-12 और मोक्ष सिंह राठौर ने रिद्धवा श्रीनेत को 30-19 से हराया।

15 वर्षीय बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सारा ने सुमेधा को 30-15, अनायिका ने रिया वर्मा को 30-14 और प्रशस्ति ने धानी को 30-16 से हराया। 15 वर्षीय लड़को के वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हितांशु शिवहरे ने समृद्ध पाण्डे को 30-22, अश्वत मिश्रा ने प्रत्यूश गुप्ता को 30-25, पार्थ ने गौस अहमद को 30-21 और कार्तिकेय ने सर्वेश को 30-23 से पराजित किया।

17 वर्षीय लड़कों के वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लोनीबॉन पवे ने आदित्य वर्मा को 30-10, आशीष कुमार ने अवि सहाय को 30-26, अरिंजय सिंह ने आर्यन चौहान को 30-21 से और रिथिम ने उत्कर्ष तिवारी को 30-12, आदित्य शर्मा ने सत्वत यादव को हराया। इसी वर्ग में सत्यम ने ध्वज सिंह को 30-26, दीपक सहगल ने आदित्य पाण्डे को 30-19 और अश्वत मिश्रा ने आदर्श को 30-24 से पराजित किया।

लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन से संबद्ध यह प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित की जा रही है। जिसमें बालक-बालिका 11 वर्ष, 13 वर्ष, 15 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष एवं सीनियर वर्ग के महिला एवं पुरुष वर्ग व युगल वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here