टाईब्रेक में दिखाया दम, प्रयागराज के स्पर्श यादव बने ओपन वर्ग में चैंपियन

0
36

लखनऊ। टाईब्रेक में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत प्रयागराज के स्पर्श यादव ने 46वां शिवानी कप स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट में ओपन वर्ग की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मानसरोवर योजना शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित कुल 2,22,222 रुपए की ईनामी राशि वाले टूर्नामेंट में 12 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट के ओपन वर्ग के अंतिम राउंड के बाद प्रयागराज के स्पर्श यादव व मोहम्मद हसनैन सिद्दीकी और मेरठ के गोपाल कृष्ण माहेश्वरी के समान साढ़े 6-साढ़े 6 अंक रहे।

46वां शिवानी कप स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट

हालांकि बेहतर टाईब्रेक स्कोर के चलते स्पर्श यादव पहले स्थान पर रहे जबकि हसनैन व गोपाल को क्रमश : दूसरा व तीसरा स्थान मिला। इसी के साथ एस विग्नेश व गौतम संतोष 6-6 अंक के साथ टाईब्रेक स्कोर के चलते क्रमश : चौथे व पांचवें स्थान पर रहे।

अनरेटेड श्रेणी में वाराणसी के केशव सिंघल साढ़े पांच अंक के साथ पहले जबकि दिल्ली के शुभम सिंह व प्रबल सिंह 5-5 अंक के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-14 श्रेणी में अप्रतिम शुक्ला, लक्ष्य निगम व विश्वादित्य अवस्थी के समान 5-5 अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते क्रमश : पहले से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-10 श्रेणी में अग्रथ मिश्रा 5 अंक के साथ पहले जबकि दीपक आर्यन व राघव धवन क्रमश : 4-4 अंक के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि राकेश त्रिपाठी (राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी) ने विजेताओं को इनामी राशि के साथ पदक तथा प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनका मान बढ़ाया। इस दौरान ओपन वर्ग में प्रथम पुरस्कार 51,000 हजार, द्वितीय पुरस्कार 35000 और तृतीय पुरस्कार 25000 दिया गया।

समापन समारोह के दोरान शिवानी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के सीईओ सुधीर दुबे ने विजेताओं की सराहना की। इस दोरान विद्यालय प्रबंधक मार्कण्डेय दुबे, फाउंडर चेयरपर्सन सत्यभामा दुबे, निदेशक अंशिका दुबे एवं प्रधानाचार्या पुनीता मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : रविवार को खेला जाएगा 46वां शिवानी कप संडे स्पेशल ओपन चेस टूर्नामेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here