बड़ी सवारी, बड़ा मनोरंजन : ‘गोलमाल 5’ की पहली झलक, ऊटी शेड्यूल शुरू

0
34
साभार : सोशल मीडिया

लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ का पांचवां पार्ट फ्लोर पर आ चूका है। फिल्म की शूटिंग जारी है। अब अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी नई अपडेट साझा की है। इसके साथ ही अभिनेता ने फिल्म की कास्ट की एक झलक भी दिखाई है, जिसमें फिल्म के प्रमुख किरदार नजर आ रहे हैं।

अजय देवगन ने ‘गोलमाल 5’ के ऊटी शेड्यूल को लेकर जानकारी साझा की है। अभिनेता ने एक्स पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने फिल्म की कास्ट की भी झलक दिखलाई है। उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा। गोलमाल 5 का ऊटी शेड्यूल लड़कों के साथ।’

अभिनेता की पोस्ट से साफ है कि फिल्म का ऊटी का शेड्यूल शुरू हो चुका है। इस पोस्ट में अजय के अलावा अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी और कुणाल खेमू नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही जैसा अजय देवगन ने संकेत दिया कि इस बार गोलमाल की बाइक और भी बड़ी हो गई है। क्योंकि इस बार शरमन जोशी की फिल्म में पहले सीजन के बाद लौटे है।

14 मार्च को रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर मेकर्स ने ‘गोलमाल 5’ का ऐलान किया था। इसके साथ ही फिल्म का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट नजर आती है। इसके साथ ही मेकर्स ने स्पष्ट किया कि ‘गोलमाल 5’ में अक्षय कुमार की भी एंट्री हुई है।

अक्षय कुमार बाल्ड लुक में दिखे। इसके बाद अब फैंस अक्षय को फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं। अक्षय कुमार के फ्रेंचाइजी से जुड़ने से अब ‘गोलमाल 5’ को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।

‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2006 में हुई थी। पहली फिल्म ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ 2006 को रिलीज हुई थी। दूसरी ‘गोलमाल रिटर्न्स’ 2008 को रिलीज हुई थी। ‘गोलमाल 3’ 2010 को आई थी और फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त ‘गोलमाल अगेन’ ने 20 अक्टूबर 2017 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

ये भी पढ़े : गोलमाल 5 में कॉमेडी का नया धमाका, अक्षय कुमार जुड़े रोहित शेट्टी की टीम से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here