आरईपीएल क्रिकेट अकादमी ने चिनहट में खोला नया ट्रेनिंग सेंटर

1
58

लखनऊ। चिनहट और आसपास के इलाकों में क्रिकेट के शौकीन युवा खिलाड़ियों को अब अपने घर के पास ही बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, क्योंकि आरईपीएल क्रिकेट अकादमी ने चिनहट के नौबस्ता कला में अपना नया ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया है।

इस नए ट्रेनिंग सेंटर में खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के साथ फिटनेस व कंडीशनिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भी प्रशिक्षण का हिस्सा होगा।

इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को खेल की बुनियादी तकनीक मजबूत करने के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए तैयार करना है। खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी मिल सकता है।

अब क्रिकेट की ट्रेनिंग के साथ प्रदर्शन का भी होगा विश्लेषण

नया सेंटर शुरू होने से चिनहट और आसपास के इलाकों में रहने वाले खिलाड़ियों को अपने घर के पास ही नियमित क्रिकेट प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उन्हें लखनऊ के दूसरे हिस्सों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

आरईपीएल क्रिकेट अकादमी के लखनऊ में पार्थ रिपब्लिक टाउनशिप, कानपुर रोड और राजाजीपुरम के एनएमबीपीएल स्टेडियम में पहले से प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं।

खासकर स्कूली खिलाड़ियों के लिए यह सेंटर उपयोगी साबित होगा। शहर के दूसरे हिस्सों तक आने-जाने में लगने वाला समय कम होने से खिलाड़ी नियमित रूप से अभ्यास पर ध्यान दे सकेंगे। लगातार अभ्यास और बेहतर प्रशिक्षण युवा खिलाड़ियों के खेल में सुधार के लिए अहम होता है।

ये भी पढ़ें : एलपीएल: आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स में अनुभव और प्रतिभा का संगम

ये भी पढ़ें : 15 वर्षों की उपेक्षा के बाद संवर उठा राजाजीपुरम मिनी स्टेडियम

लखनऊ में क्रिकेट के प्रति युवाओं का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में चिनहट में नए प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत से क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का एक और मंच मिलेगा। यहां खिलाड़ी नियमित अभ्यास के जरिए अपने कौशल को बेहतर करने के साथ प्रतियोगी क्रिकेट की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here