स्तोगी इंटर कॉलेज में प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों की तलाश

0
90

लखनऊ। गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज, ऐशबाग में फीफा के तत्वावधान में आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) द्वारा प्रदेश के प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह चयन कार्यक्रम 31 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

फीफा टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत देशभर में युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की पहचान की जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से 100 प्रतिशत निःशुल्क स्कॉलरशिप के साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा,

ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए तैयार हो सकें और देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। इस आयोजन में रस्तोगी इंटर कॉलेज के सहयोग और योगदान की भी अहम भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है।

ये भी पढ़ें : ईस्पोर्ट्स को लेकर सकारात्मक रुझान, लखनऊ के 85% एथलीट्स संतुष्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here