हाल ही में विकास नगर में लगी आग की घटना के मद्देनज़र Shanya Global Healthcare द्वारा प्रभावित लोगों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का नेतृत्व स्वयं संस्था के सीईओ डॉ. नर्वेश कुमार (MBBS, MD) ने किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित होकर मरीजों का परामर्श किया और चिकित्सा सेवाओं की निगरानी की। इस शिविर में लगभग 60–70 मरीजों का उपचार किया गया।

शिविर के दौरान मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें जलने के घावों की ड्रेसिंग तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण शामिल रहा। इस पहल का उद्देश्य आग से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना और जटिलताओं से बचाव सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर डॉ. नर्वेश कुमार ने कहा कि संस्था समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए आपात स्थितियों में हमेशा आगे रहकर सेवा प्रदान करती रहेगी। शान्या ग्लोबल हेल्थकेयर भविष्य में भी समाज के साथ खड़े रहने और सुलभ एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प को जारी रखेगा।













