लखनऊ। एक्सीलिया स्कूल और एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया।
समारोह में मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक ले.कर्नल गौरव सिंह और सम्मानित अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
श्रीमती हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन
मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में पुरुष एकल वर्ग में शौर्य प्रताप सिंह ने आदित्य सिंह को 15-11,15-12 से पराजित कर खिताब जीता। वहीं महिला एकल वर्ग के फाइनल में अनायिका ने प्रशस्ति शर्मा को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 10-15, 15-14, 15-7 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में शौर्य प्रताप सिंह और शिवम जोशी की जोड़ी मोक्ष और आदित्य की जोड़ी को 15-10, 15-12 से हराकर विजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।
दूसरी ओर महिला युगल वर्ग के फाइनल में अनायिका और प्रशस्ति की जोड़ी ने शचि और अमिशी को 8-15, 15-14, 15-14 से हराकर अपना वर्चास्व कायम किया। सीनियर मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में शिवम जोशी और अर्पणा सिंह की जोड़ी ने शिवांगी वर्मा एवं श्रेया सागर को 15-11, 15-11 से पराजित किया।
सारा अली खान ने बालिका अंडर-15 व अंडर-17 एकल में जीती विजेता ट्रॉफी
11 वर्ष बालक वर्ग के एकल के फाइनल में अभिजय ने सिद्धार्थ को कड़े मुकाबले में 11-15, 15-11, 15-8 से हराया। 11 वर्ष बालिका वर्ग में एकल के फाइनल में किमाया ने अनविका को 15-5, 15-5 से हराकर ट्राफी अपने नाम की।
दूसरी ओर 11 वर्ष बालक वर्ग के युगल के फाइनल में सिद्धार्थ और तेज प्रताप सिंह की जोड़ी ने शिवम वर्मा और यशार्थ सिंह को 15-14, 14-15,15-8 से पराजित किया।
13 वर्षीय बालक वर्ग के एकल के फाइनल में समृद्ध पाण्डे ने कनिष्क रॉय को 14-15, 15-14, 15-9 से हराया। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में एकल के फाइनल में अनविका ने प्रशस्ति शर्मा को 15-3, 15-11 से पराजित किया।
13 वर्ष बालक वर्ग के युगल के फाइनल में व्योम सिंह और सृजन सिंह की जोड़ी ने अनवय अैर श्रीयांश को 10-15, 15-4, 15-9 से हराया।
बालक अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग में दीपक सहगल विजेता
15 वर्ष बालक वर्ग के एकल के फाइनल में दीपक सहगल ने अश्वत मिश्रा को 4-15, 15-11, 15-11 से मात दी। इसी वर्ग के बालिका एकल के फाइनल में सारा ने प्रशस्ति शर्मा को 15-12, 9-15, 15-3 से कड़े मुकाबले में हराया।
15 वर्ष बालक वर्ग के युगल के फाइनल में अश्वत मिश्रा और समृद्ध पाण्डे की जोड़ी ने संकल्प और सर्वेश को 15-9, 15-4 से मात दी।
17 वर्ष बालक वर्ग के एकल के फाइनल में दीपक सहगल ने लोनीबोन पवे को 8-15, 15-13, 15-11 को हराकर ट्रॅाफी अपने नाम की। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में एकल के फाइनल में सारा ने शचि सिंह को तीन गेम तक चले मुकाबले में 12-15, 15-7, 15-5 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
17 वर्ष बालक वर्ग के युगल के फाइनल में लोनी बोन पवे और आर्यन चौहान की जोड़ी चैम्पियन बनी। उन्होंने अरिंजय सिंह और अश्वत शास्त्री को 15-9, 15-8 से हराया। 17 वर्ष मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में लोनी बोन पवे और अपर्णा सिंह की जोड़ी ने सान्वी सिंह ने संकल्प चौधरी की जोड़ी को 15-5, 15-12 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
19 वर्ष बालक वर्ग के एकल के फाइनल में अतुल मोहन ने आदित्य तोमर को 15-5, 15-9 से हराया ट्राफी जीती तो 19 वर्ष बालिका वर्ग में एकल के फाइनल में आद्या कटियार ने ऐशी सिंह को 15-13, 15-11 से हराया खिताब जीता।
19 वर्ष बालक वर्ग के युगल के फाइनल में अक्षय पाण्डे और अतुल पाण्डे की जोड़ी ने अरिंजय सिंह और शाश्वत सिंह को 15-7, 9-15, 15-12 से हराया और चैम्पियन बने।
वहीं 19 वर्ष बालिका वर्ग के युगल के फाइनल में नव्या और महक की जोड़ी ने अवनी और आद्या वर्मा को 15-4, 15-6 से हराया। इसके साथ ही 19 वर्ष मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में शुभम और अनेक्षा की जोड़ी महक सिंह और सक्षम को 15-10, 15-11 से मात दी और ट्रॉफी अपने नाम की।
इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों में यूपी फिन स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह चौहान और भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ खेल अधिकारी गौरव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही एक्सीलिया स्कूल के चेयरमैन पुनीत पाठक, वाइस चेयरपर्सन मंजू पाठक, निदेशक आशीष पाठक, शालिनी पाठक, प्रधानाचार्या मीनू श्रीवास्तव, मेंटर डॉ. एसके मिश्रा,
भारतीय जूनियर टीम के पूर्व कोच एवं एक्सीलिया बैडमिंटन एकेडमी के मुख्य कोच देवेन्द्र कौशल, टूर्नामेंट रेफरी के. गोपाल और टूर्नामेंट इंचार्ज ए.आर. अंसारी एवं संयोजक प्रवीण पाण्डे समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी, उनके प्रशिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : प्रशस्ति-अनायिका की जोड़ी ने जीती दोहरी विजेता ट्रॉफी













