बाबा बागेश्वर से मुलाकात को शिव आर्यन ने बताया यादगार पल

0
50

मुंबई। अभिनेता एवं निर्माता शिव आर्यन ने हाल ही में बाबा बागेश्वर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाबा को शेर की प्रतिमा भेंट की और इसे एक सनातनी की ओर से प्रतीकात्मक उपहार बताया।

मुलाकात के दौरान बाबा बागेश्वर ने शिव आर्यन से आत्मीय बातचीत की और उन्हें जुलाई में धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे शिव आर्यन ने स्वीकार कर लिया।

शिव आर्यन ने कहा कि बाबा से मिलकर उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा मिली। उन्होंने इस मुलाकात को अपने जीवन का यादगार अनुभव बताया।

शिव आर्यन लंबे समय से फिल्म उद्योग से जुड़े हैं। अभिनय के बाद उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा है। उनकी एक मराठी फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘चुड़ैल’ भी रिलीज की तैयारी में है।

ये भी पढ़ें : मास एंटरटेनमेंट की गारंटी, यहा देखें अजय देवगन की ‘चौहान’ का पहला लुक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here