शिवम विजय साहू बने बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के चेयरमैन

0
25

लखनऊ। उद्यमी व समाज सेवी शिवम विजय साहू को बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ का चेयरमैन सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गत 17 अप्रैल को हुई एसोसिएशन की कार्यकारिणी सभा की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री ने रखा जिसका सचिव सहदेव सिंह ने समर्थन किया। इस प्रस्ताव को सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने करतल ध्वनि से अनुमोदन किया।

बैठक के बाद अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री व सचिव सहदेव सिंह ने बताया कि शिवम विजय साहू की नियुक्ति से बाक्सिंग खेल को लखनऊ में नया आयाम मिलेगा और लखनऊ के बाक्सरों की सुविधाओं मे बढ़ोत्तरी होगी।

मनोनयन के पश्चात नवनिर्वाचित चेयरमैन शिवम विजय साहू ने कहा कि हम बाक्सिंग के लखनऊ में और ज्यादा विस्तार के लिए काम करेंगे। हमारा प्रयास होगा कि लखनऊ के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक एक्सपोजर मिले ताकि शहर के बाक्सर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here