यूनिटी वेदा एनिमेशन कॉलेज के छात्रों ने सीखी प्रोफेशनल कैमरा तकनीक

0
445

लखनऊ: कैनन के शोरूम में हाल ही में यूनिटी वेदा एनिमेशन कॉलेज, यूनिटी कॉलेज और यूनिटी आईटीआई प्राइवेट लिमिटेड के छात्रों के लिए एक विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय डीएसएलआर और प्रोफेशनल कैमरों का उपयोग करके ‘कंटेंट क्रिएशन’ करना था।

कार्यशाला का संचालन कैनन के जाने-माने कैमरा विशेषज्ञ, अमित द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को आधुनिक कैमरों और लेंस का सही उपयोग करके उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट तैयार करने की तकनीकी बारीकियां समझाईं।

इस अवसर पर यूनिटी वेदा एनिमेशन कॉलेज के विभागाध्यक्ष शोभित वर्मा ने कहा, “मीडिया और एनिमेशन के क्षेत्र में तकनीक तेजी से बदल रही है।

कंटेंट क्रिएशन पर कैनन की वर्कशॉप, छात्रों को मिला प्रैक्टिकल अनुभव

कैनन के सहयोग से आयोजित यह वर्कशॉप हमारे छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर थी। इस तरह के सत्र न केवल छात्रों को अत्याधुनिक उपकरणों का व्यावहारिक अनुभव देते हैं, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों के लिए भी तैयार करते हैं।”

यह सत्र मीडिया और तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य संवार रहे छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक साबित हुआ। छात्रों ने उत्साहपूर्वक सत्र में भाग लिया और विशेषज्ञ से अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं।

ये भी पढ़ें : रंगों में बिखरी प्रतिभा: यूनिटी वेदा एनिमेशन कॉलेज में सजी शानदार रंगोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here