‘धुरंधर – द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचाया और खूब रिकॉर्ड्स भी तोड़े। ये फिल्म ‘दंगल’ के बाद वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है।
इस फिल्म ने थिएटरों के बाद ओटीटी पर भी धूम मचाई। अब फाइनली ये फिल्म छोटे पर्दे पर भी रिलीज होने जा रही है। सबसे पहला सवाल ये उठता है कि जिस फिल्म को सिनेमाघरों में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को देखने की इजाजत नहीं थी, वो आखिर टीवी पर कैसे रिलीज की जा रही है। बताते चले कि, मेकर्स ने इसके लिए भी रास्ता निकाल लिया है।
अब ‘धुरंधर – द रिवेंज’ 18 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे टीवी पर आ रही है। इसमें सबसे बड़ा पेंच है इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले मिली ‘ए’ रेटिंग। अब इसे टीवी पर लाने के लिए मेकर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। मेकर्स को सेंसर बोर्ड के पास जाकर इसे दोबारा से एडिट करवाना पड़ा, ताकि यंग जेनरेशंस वाले दर्शक भी इस फिल्म को देख सकें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने टीवी पर रिलीज से पहले इसमें 5-10 नहीं बल्कि करीब 45 से 50 कट लगाने को कहा था। लगभग सभी एडिट्स और अत्यधिक मारधाड़ और खून-खराबे वाले सीन की काट-छांट की गई है। बोला जा रहा है कि टीम ने विचलित करने वाले हिंसा भरे सीन को इस तरह से एडिट किया है कि फिल्म का प्रभाव कायम रहे।
टीवी वर्जन की बात करें तो ये थिएटरों में रिलीज की गई फिल्म से करीब 10 मिनट छोटी है। एडिट के बाद, सीबीएफसी ने ‘धुरंधर द रिवेंज’ को टेलीविजन पर प्रसारित करने की अनुमति दे दी है। बोर्ड की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अब ये फिल्म U/A 16+, कट के बाद पूरी अवधि 219 मिनट और 6 सेकंड है।
वहीं अगर सिनेमाघरों में रिलीज हुए वर्जन की बात करें तो इस फिल्म की अवधि 3 घंटे 49 मिनट थी। ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी की बात करें तो आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ दो पार्ट में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन सहित अन्य स्टार्स भी लीड रोल में है।
हालांकि, दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना की गैर मौजूदगी दर्शकों को काफी खली। इसका निर्माण आदित्य धर और लोकेश धर ने ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।
कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है जो पाकिस्तान के कराची के एक कुख्यात गिरोह में गुप्त रूप से शामिल होकर वहां आतंक मचाता है। 5 दिसंबर 2025 को ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में आई थी, जबकि ‘धुरंधर-द रिवेंज’ इसी साल 19 मार्च को रिलीज हुई।
ये भी पढ़े : फिल्म सितारों से राष्ट्रपति मुर्मु की अपील- हानिकारक पदार्थों का प्रचार न करें













