बॉक्स ऑफिस का नया बादशाह : ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

0
37
@jiostudios

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म की कमाई का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा और अब इसने महज चार दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रचा।

दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया और ईद वीकेंड का पूरा फायदा फिल्म को मिल रहा है, जिसका असर इसके शानदार कलेक्शन में साफ दिखाई दे रहा है।

फिल्म ने पहले दिन 145 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन 83 करोड़ और तीसरे दिन 117 करोड़ का कारोबार किया। चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 121 करोड़ की कमाई करते हुए कुल घरेलू कलेक्शन 466 करोड़ तक पहुंचा दिया।

वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने चार दिनों में 761 करोड़ का आंकड़ा पार कर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

जहां पहली फिल्म ‘धुरंधर’ को 400 करोड़ तक पहुंचने में 12 दिन लगे थे, ‘पुष्पा 2’ ने यह आंकड़ा एक हफ्ते में, ‘जवान’ ने 9 दिन में, ‘स्त्री 2’ ने 11 दिन में और ‘छावा’ ने 14 दिन में पार किया था। ऐसे में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का यह रिकॉर्ड अपने आप में बेहद खास माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : ‘It Starts Here’: प्राइम वीडियो ने 2026 के मेगा लाइनअप से मचाया धमाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here