साई की ‘कम्युनिटी फिटनेस राइड’, ‘संडेज ऑन साइकिल’ से हजारों लोग जुड़े

0
55

लखनऊ। फिटनेस को जनआंदोलन बनाने की दिशा में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र (एनएसआरसी) ने रविवार को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन ‘कम्युनिटी फिटनेस राइड’ थीम के साथ किया।

खास बात यह रही कि इस बार अभियान में सिर्फ एनएसआरसी परिसर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 100 खेलो इंडिया केंद्र भी जुड़े, जिससे करीब एक हजार लोगों ने ऑनलाइन भागीदारी निभाई।

कानपुर रोड स्थित एनएसआरसी परिसर में सुबह छह बजे शुरू हुए कार्यक्रम में खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने साइकिलिंग, योग और जुम्बा के जरिए फिटनेस का संदेश दिया।

इस्कान, हार्टफुलनेस और आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधियों ने भी अभियान में भागीदारी की। इस्कान के तरुण कृष्ण दास, आर्ट ऑफ लिविंग के सेंटर हेड अनिकेत जोशी और हार्टफुलनेस की सेंटर हेड शालिनी मल्होत्रा मुख्य अतिथि रहीं।

 

कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा सत्र से हुई। इसके बाद योग और साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों से लेकर वरिष्ठ प्रतिभागियों तक ने उत्साह दिखाया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को टी-शर्ट और रिफ्रेशमेंट भी दिए गए।

 

एनएसआरसी परिसर में 50 से अधिक लोग शामिल हुए, जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 100 खेलो इंडिया केंद्रों से करीब एक हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाइन जुड़कर अभियान को व्यापक स्वरूप दिया।

क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) आत्मा प्रकाश, निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह, सहायक निदेशक मनीष कुमार और सहायक निदेशक प्रवीण कुमार सी.एम. ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

ये भी पढ़े : साई लखनऊ में ओलंपिक मेडल विनर सहरावत सहित दिग्गजों ने किया योग

ये भी पढ़ें : साई लखनऊ में ‘संडे ऑन साइकिल’, 100 खेलो इंडिया केंद्रों से जुड़े लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here