हैदराबाद (तेलंगाना)। 07 से 10 मार्च 2026 तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश पैरा बैडमिंटन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए। टीम ने प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 8 रजत और 8 कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
स्वर्ण पदक (3)
* रुचि त्रिवेदी – महिला युगल (WH1–WH2)
* अबू हुबैदा एवं प्रेम अले – पुरुष युगल (WH1–WH2)
* शिवम यादव – पुरुष एकल (SU5)
विशेष उपलब्धि:
पुरुष युगल (WH1–WH2) वर्ग में अबू हुबैदा और प्रेम अले की जोड़ी लगातार पाँचवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बनी, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
रजत पदक (8)
* शशांक कुमार – पुरुष युगल (WH1–WH2)
* अबू हुबैदा – मिश्रित युगल (WH1–WH2)
* सर्वेश कुमारी – महिला एकल (WH1)
* शशांक कुमार – पुरुष एकल (WH1)
* सर्वेश कुमारी – महिला युगल (WH1–WH2)
* रुचि त्रिवेदी – महिला एकल (WH2)
* उषा देवी – महिला एकल (SL4)
* शिवम यादव – पुरुष युगल (SU5)
कांस्य पदक (8)
* सिराजुद्दीन अहमद – पुरुष एकल (WH1)
* अबू हुबैदा – पुरुष एकल (WH2)
* हमीद सलमानी – पुरुष एकल (WH1)
* सिराजुद्दीन अहमद एवं रुचि त्रिवेदी – मिश्रित युगल (WH1–WH2)
* कनक जादौन – महिला एकल (SL4)
* शशांक कुमार – मिश्रित युगल (WH1–WH2)
* शिवम यादव एवं नीरज (हरियाणा) – मिश्रित युगल (SU5–SL3)
* कुलदीप – पुरुष युगल (SH6)
उत्तर प्रदेश टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों, कोचों एवं उत्तर प्रदेश पैरा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में पैरा बैडमिंटन खेल को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।
कुल पदक
🥇 स्वर्ण – 3
🥈 रजत – 8
🥉 कांस्य – 8
🏅 कुल – 19 पदक













