वामा सारथी द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

0
19

आज दिनांक 06.06.2026 को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में वामा सारथी उत्तर प्रदेश अध्यक्षा मीनाक्षी सिंह एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद ऑडिटोरियम में पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वामा सारथी अध्यक्षा मीनाक्षी सिंह एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुलिस परिवार के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरष्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित छात्र-छात्राओं का विवरण निम्नवत् है—

1. सार्थक कुमार पुत्र सर्वदमन कुमार (ओ० पी ०)
2. अनिमेष राय पुत्र चंदन राय(आरक्षी चालक)

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा अन्य बच्चों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here