विराज सागर दास ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

0
16

लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उ0प्र0 बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन विराज सागर दास ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है।

नवरात्रि का ये पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति प्रदान करे- विराज सागर दास

विराज सागर दास ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है।

विराज सागर दास ने कहा कि हमारे वेदों और पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्मशुद्धि तथा सद् प्रवृत्ति का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विराज सागर दास ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है।

शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो इसका हमें संकल्प लेना होगा। यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है। विराज सागर दास ने कामना की है कि यह नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here