जयपुर में गणपति की मूर्तियों से मिलने वाली राशि से 100 बच्चों का पालन-पोषण

0
21
जयपुर। गणपति उत्सव को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए जयपुर में गणपति की मूर्तियों से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग सुरमन संस्था के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा के लिए किया जा रहा है।
सुरमन संस्था की संस्थापक मनन चतुर्वेदी बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षित वातावरण और बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रही हैं। संस्था के माध्यम से वर्तमान में करीब 110 बच्चे सुरमन होम में रह रहे हैं।
मनन चतुर्वेदी स्वयं पेंटिंग के माध्यम से भी बाल अधिकारों और बच्चों की मदद के लिए जागरूकता फैलाती हैं। सुरमन संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को केवल आश्रय देना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना है।
गणपति की आस्था से बच्चों के जीवन में खुशियां और उम्मीद पहुंचाने की यह पहल सेवा और संवेदना की मिसाल बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here