उत्तर प्रदेश के आठ खिलाड़ी क्वालीफायर के तीसरे राउंड में

1
78

लखनऊ। शीर्ष वरीय अंशुमान सहित उत्तर प्रदेश के आठ खिलाड़ियों ने तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफायर के दूसरे राउंड में जीत के साथ तीसरे राउंड में जगह बनाई।

तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित एक लाख रुपए की प्राइजमनी वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतुल गुप्ता (रिटायर्ड आईएएस, पूर्व मुख्य सचिव) ने किया।

 

इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल व एल्डिको ग्रुप के पूर्व चेयरमैन एसके गर्ग की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। इससे पूर्व अतिथिगण का स्वागत एसडीएस से पवन सागर ने किया।

आज उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर एके सिन्हा, कालीचरण पीजी कॉलेज के प्राक्टर प्रोफेसर डॉ. डी.सी.डी.आर. पांडेय, हिंडाल्को रेनूकुट के पूर्व जीएम एसडब्लूएम रिजवी, हिंडाल्को के पूर्व संयुक्त अध्यक्ष आरपी शर्मा, सुरजीत सिंह उप्पल, मनीष सरन, रतन शर्मा (डायरेक्टर कोचिंग- एसडीएस) व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शनिवार को क्वालीफाइंग के दूसरे राउंड में शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के अंशुमान ने अपने ही प्रदेश के जय को 8-1 से हराया। उत्तर प्रदेश के मनन ने सर्वजीत को 8-3 से मात दी। 13वीं वरीयता प्राप्त यूपी के जॉय दास ने अपने ही प्रदेश के अमृत्य को 8-5 से पराजित किया। यूपी के अनुज ने मध्य प्रदेश के विशाल को 8-3 से हराया।

यूपी के अनुरुद्ध ने दिल्ली के तुषार को 8-3 से मात दी। वहीं यूपी के शोभित ने रौनक को 8-2 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। यूपी के आरव ने मध्य प्रदेश के अनुष को 8-1 से हराया जबकि उत्तर प्रदेश के अमन ने मध्य प्रदेश के अतुल्य को 8-0 से शिकस्त दी।

ये भी पढ़ें : रोहिन राज ने जीती बालक एकल की विजेता ट्रॉफी, पूरा किया खिताबी डबल

अन्य मुकाबलों में महाराष्ट्र के जगन माया ने 16वीं वरीय ईशांत को 8-6 से पराजित किया। दूसरी वरीय गुजरात के मेघ भार्गव ने हरियाणा के मानव को 8-0 से हराया।

छत्तीसगढ़ के अजान ने उत्तर प्रदेश के प्रेम को कड़े मुकाबले में 8-7(5) से शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ के वरुण ने उत्तर प्रदेश के फैज को 8-7(6) से हराया। 15वीं वरीय उत्तराखंड के अर्णव ने महाराष्ट्र के अर्णव चौधरी को 8-6 से पराजित किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here