लखनऊ। कॉल्विन रेड ने लखनऊ स्कालरशिप डीडब्लूएस अंतर अकादमी अंडर-14 मैत्री क्रिकेट सीरीज का खिताब फाइनल में टीएस (टी) को 26 रन से हराकर जीत लिया। आरआर क्रिकेट स्टेडियम पर कॉल्विन रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए।
विशाल कुमार यादव (69 रन, 68 गेंद, 7 चौके) ने अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा अथर्व कुमार गुप्ता ने 29, मिकेल खान ने 26 व उत्कर्ष द्विवेदी ने 21 रन का योगदान किया। टीएस (टी) से प्रीशा गुप्ता व प्रणव गुप्ता को 2-2 जबकि अंश मिश्रा, हर्ष शर्मा व जयश्री यादव को 1-1 विकेट मिले।
जवाब में टीएस (टी) लक्ष्य का पीछा करते हए 36.4 ओवर में 175 रन ही बना सका और जीत से 26 रन दूर रह गया। अंश मिश्रा ने 35 गेंदों पर 6 चौके व 4 छक्के से 60 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली।
अंश मिश्रा के बाद हर्ष शर्मा (27), सिद्धांत शुक्ला (23), आदित्य त्रिपाठी (18) व गौरव (16) ही दहाई के आंकड़े में ही रन बना सके। कॉल्विन रेड से अरुण सिंह ने 7 ओवर में 1 मेडन के साथ 31 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। विशाल कुमार यादव अथर्व कुमार गुप्ता को 2-2 विकेट मिले।
ये भी पढ़ें : एलसीए ने जीती 24वीं एलसीए फ्रेंडशिप आमंत्रण कप की विजेता ट्रॉफी











