नहीं रहे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

0
217
साभार : गूगल

मंगलवार को भारतीय राजनेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल चौधरी सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

इलाज के दौरान दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। सत्यपाल मलिक के एक्स अकाउंट से उनके निधन की जानकारी साझा की गई।

@SatyapalMalik6

जानकारी के अनुसार, पिछले कई महीनों से सत्यपाल मलिक विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। आरएलएम अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज हो रहा था। तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया।

चौधरी सत्यपाल मलिक मेघालय, गोवा, बिहार और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के पद पर रह चुके थे। मलिक ने जम्मू-कश्मीर के अंतिम पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में काम किया। वे अपने स्पष्टवादी और बेबाक बयानों के लिए खासे चर्चित रहे।

उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सत्यपाल मलिक के निधन पर दुख जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ जननेता सत्यपाल मलिक के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे हमेशा जनहित की बात निर्भीकता से रखते रहे।

@Dchautala

जननायक जनता पार्टी उनकी बेबाक राजनीति, किसान हितैषी सोच और सार्वजनिक जीवन में सादगी को सादर नमन करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”

ये भी पढ़ें : झारखंड के कद्दावर नेता शिबू सोरेन का निधन : एक युग का अंत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here